My Stories लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
My Stories लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 29 फ़रवरी 2012

नसीहत


नसीहत

उसकी बातें सुन मैं तो स्तब्ध रह गया | किसी प्रकार अपने आप को संभालते हुए मैं उठा और सम्मोहित सा धीरे धीरे चलता हुआ वहाँ से निकल गया| निकलते – निकलते मैंने उसे मानसिक प्रणाम किया| मैं सोच रहा था, यह क्या गिरधारी की छोटी ऊँगली है जो गोकुलवासियों की रक्षा करने के लिए उठी थी या वाराह के नुकीले दांत जिसने पृथ्वी का उद्धार किया था| उसकी सोच एक साधारण मानव कि तो नहीं हो सकती|

वह अक्सर मेरे घर पर आती है| घर – घर जाकर पर्सनल ग्रूमिंग का काम करती है| अगर आप उसे नहीं पहचानते तो धोखा खा जायेंगे| घर पर काम करनेवाली आया सी दिखती है| उम्र यही कोई ४०-४५| काया? फूंक मारो तो उड़ जाये| देखने में औसत से कम| धर्म परायण औरत है| पांच वक्त की नमाज़ी तो नहीं लेकिन अल्लाह में पूर्ण आस्था एवं विश्वास और संसार से जूझते हुए कम से कम एक वक्त की नमाज़ पढ़ने का समय तो निकाल ही लेती है| न जाने कितने वर्ष हुए पति ने तलाक दे दिया| एक लड़का है अपनी नानी के पास रहता है, और एक अदद माँ| अगर वह अपने माँ के घर पर है तो समझ लीजिए की आज रविवार है| बड़ी हंसमुख, बातूनी, दयालू एवं किसी भी प्रकार की सहायता करने के लिए प्रस्तुत|

ऐसा नहीं है की वह कमाती नहीं| अच्छा कमा लेती है| लेकिन मुसीबत यह, कि दुनिया ले जाती है| ले क्या जाती है, जैसा अपनी पत्नी के मुँह से सुना, दुनिया उसे ठग लेती है| उसके किस्से सुन सुनकर जब मेरे कान पक गए तो उसीका नतीजा यह निकला कि मैं  उसके घर पंहुच गया – नसीहत देने| दूसरी मंजिल पर उसका फ्लैट, नहीं कमरा| पहुंचते ही मुझे ऐहसास हुआ की मुझे नहीं आना चाहिए था| उसने मुझे बैठने के लिए जो चीज दी मैं उसका नाम नहीं जानता, लेकिन हाँ, इतना जानता हूँ की अगर मेरे लिए संभव होता तो मैं उस पर नहीं बैठता| मैं अपनी पत्नी से सुन चुका था कि उसे गर्मी का अहसास नहीं होता| अतः उसके घर पर पंखा नहीं था| हमलोगों ने एक बार एक पुराना पेडस्टल फैन उसे दिया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसके किसी दूर के रिश्तेदार की माँ की तबियत खराब होने के कारण वह मांग कर ले गया और फिर कभी वापस नहीं आया| उसके रसोईघर में पानी की भी व्यवस्था नहीं थी| नीचे से आवश्यकतानुसर रोज दो-चार बाल्टी पानी ले आती थी| चढती उम्र के कारण चूँकि अब दिक्कत होने लगी, तब उसने अपनी रसोईघर में एक नल लगाव लिया है| वहाँ बैठे बैठे मैंने देखा की हर १०-१५ मिनट में कोई-न-कोई पूरे अधिकार के साथ घुसा चला आ रहा है, पानी भरने के लिए, गोया वह उसका निजी नहीं सार्वजनिक नल हो|

उसे और उसके कमरे को देख ऐसा लग रहा था की अभी सुबह नहीं हुई है| शायद उसने मेरी नजर पढ़ ली| खुद ही बताना शुरु कर दिया| वैसे तो उसका दिन सुबह ५-६ बजे शुरू हो जाता है लकिन आज बस अभी अभी ही उठी थी| हुआ यूँ कि कल का दिन काफी व्यस्त था| अपने अंतिम ग्राहक से आते आते रात ११ से ज्यादा हो चुकी थी| व्यस्तता के कारण सारे दिन नमाज़ भी अदा नहीं कर सकी थी| सोने के पहले की नमाज़ अदा करते करते अचानक संदूक में साल भर से रखी एक नयी अच्छी साडी और रिश्तेदारी में एक बहन का ख्याल आ गया – “यह साडी तो उसके पास होनी चाहिए! उस पर सुन्दर भी लगेगी और वो खुश भी होगी|” लेकिन आधी रात से ज्यादा हो चुकी थी| “अभी अब क्या जाना, सुबह सबसे पहले यही काम करुँगी”, यह निश्चय कर बिस्तर में घुस गयी| लेकिन नींद नहीं आयी| करवटें बदलने लगी| तरह तरह के विचार आने लगे| सुबह वह नहीं मिली तो? मुझे ही किसी कस्टमर के पास जाना पड़ा तो? और तो और सुबह तक मुझे ही लालच आ गया और विचार बदल गया तो? नहीं, चाहे जो भी वक्त हुआ हो, जैसे भी जाना पड़े, नमाज़ पढते पढते अगर यह ख्याल आया है तो यह काम अभी ही होना है| और बगल में साडी दबाए, आधी रात को, आधे घंटे का सफर लगभग दौड़ते हुए तय कर उसने अपने विचार को कार्य रूप दे दिया|

“तुम भी हद करती हो| देने कि कोई मनाही नहीं है| लेकिन यह कोई तरीका है| आधी रात को यों पैदल जाकर, इस प्रकार से देने का?” तुम्हारा दिमाग फिर गया है?” – मैंने कहा.

“हाँ, दिमाग तो फिर हुआ ही है| सब यही कहते हैं| लेकिन इस पागलपन में जो सुकून मिलता है, जो आनंद मिलता है शायद वो जन्नत में भी नहीं मिले| आज रात जैसी नींद आई वैसी शायद इसके पहले कभी नहीं आई| मेरे पास कुछ भी ज्यादा आ जाता है तो जैसे बदन में जलन होने लगती है|”

और फिर एक घटना बताने लगी| अभी कुछ दिन पहले, सर्दी कि एक शाम, कहीं काम करके निकली थी| ग्राहक ने उपहार स्वरुप उसे एक गर्म शाल भी दिया| लिफ्ट से उतरते उतरते बेचैनी शुरू हो गयी| “मेरे पास पहले से एक शाल है| कुछ एक साल हो गए हैं, लेकिन अभी यह कई सर्दियाँ झेल सकती है| इस शाल का मैं क्या करुँगी? ना, इसे तो अभी ही किसी को देना है|” काम्प्लेक्स कि चाहरदिवारी से निकलते निकलते बेचैनी इतनी बढ़ चुकी थी कि बैग में रखी हुई शाल उसके हाथों में आगई| गोया कहीं ऐसा न हो कि बैग से निकलते निकलते देर हो जाय और मौका छूट जाये| सर्दी कि शाम – अच्छी ठंड पढ़ रही थी| सड़क पर सन्नाटा पसरा पड़ा था और अँधेरा धीरे धीरे उतर रहा था| धुंधलके में कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था| उस सुनसान सड़क पर अचानक उसे सामने से कोई व्यक्ति आता नजर आया| उसने शाल को कस कर पकड़ लिया|
“यह शाल इसे ही देना है|”
लकिन जब व्यक्ति कि काया कुछ साफ हुई तो उसे समझते देर नहीं लगी कि यह वह नहीं है जिसे वह खोज रही है| लेकिन उसकी बेचैनी सब सीमाएं पार कर चुकी थी| हिम्मत बटोर कर हिचकिचाते हुए उसने कहा, “भाई साहब! मेरे पास यह एक गर्म शाल है| मुझे यह अभी किसी को देना है| क्या आपकी नजर में कोई है?”
भद्र पुरुष ने उसे ऊपर से नीचे तक घूरा| उसके हाथ में रखे शाल को देख कर उसे लगा नहीं कि इस औरत की ऎसी हैसियत है कि वह उस शाल को किसी को दे सके| अतः उसने उससे पुछा कि क्या वह उस शाल को निश्चित रूप से किसी को देना चाहती है?
“हाँ, अभी और इसी वक्त ”- बिना झिझके उसने तुरंत उत्तर दिया|
उस व्यक्ति ने उसे ठहरने का इशारा किया और कुछ ही देर बाद एक बूढ़ी औरत के साथ आ पहुंचा| इससे पहले कि वह बूढ़ी औरत कुछ कहती, वह भद्र इंसान कुछ बोलता उसके हाथ में उस शाल को रख वहाँ से भाग खड़ी हुई|

उसकी बातें सुन मेरे माथे पर पसीनें कि बूंदे आ गयीं| मुझे लगा, अगर में और कुछ देर रहा तो मुझे चक्कर आने लगेगा| मैंने जल्दी जल्दी अपनी बात समाप्त कर वहाँ से निकलने का फैसला किया|

“तुम इतना कमाती हो फिर भी कष्ट में रहती हो| लोग तुम्हारी सरलता का लाभ उठा कर तुमसे उधार ले जाते हैं और फिर कभी वापस तो करते ही नहीं बल्कि बार बार मांगने आते रहतें है और तुम हो कि हर बार उन्हें देती रहती ही| यह सरासर नादानी है|”

“भैया! यह तो अपने अपने सोचने का ढंग है| मुझे तो लगता है कि अल्लाह मुझे इसीलिए देता है कि मैं उसके भेजे हुए बन्दों को बिना कुछ पूछे देती रहूँ|”

मुझे तैश आ गया, “अरे यह भी कोई बात हुई? एक ही आदमी कभी पढाई के लिए, कभी धंधे के लिए, कभी बीमारी के बहाने तुमसे उधर मांग कर ले जाता है| अच्छा खासा कमाता है, फिर भी कभी पैसे लौटने का नाम तक नहीं लेता| बल्कि बार बार मांगने चला आता है| और बिना किसी हील हुज्जत के तुम उसे बार बार पैसे दिए जाती हो| यह तो बेवकूफी है|” 

उसने मुझे समझाते हुए कहा, “मैं तो अपने आप को अल्लाह का बैंकर समझती हूँ और कुछ नहीं|” मेरे चहरे पर एक बड़ा सा प्रश्न चिन्ह लटक गया| उसने अपनी बात आगे बड़ाई, “आप अपना पैसा बैंक में जमा करते हैं| और जब, जिसको, जितना चाहते हैं दे देते हैं| बैंक आपसे कभी कुछ नहीं पूछता| अगर बैंक एक दिन भी पूछ लेगा तो आप अपना बैंक तुरंत बदल लेंगे| अल्लाह ने अपना एकाउंट मेरे पास खोल रक्खा है| मैं कोई भी ऐसा काम क्यों करूँ कि वह अपना एकाउंट मेरे पास से हटा कर और कहीं ले जाय?”

आया था नसीहत देने, उठा नसीहत लेके|

२९.०२.२०१२





सोमवार, 15 फ़रवरी 2010

Joy of Restlessness

Joy of Restlessness 

To give or donate some thing, you might need, is not easy. For giving, capacity and intention both are required. In this selfish world finding one, having the intention, even without the capacity, is rare and worth mentioning. What to say about one who invents the excess with the intention to give? Yes such creatures are still available and not extinct. But there are some great examples scattered, some quite normal people, who might never make it to any history text but hats off to them for their tireless pursuit of invention of the art of giving.

Narsima is a beautician in her 40’s, divorced long back. Has an only son living with her mother and knows her as his sister. Mother is the other blood relation for her under the sun. She visits her mother every Sunday quite religiously. Narsima is not attached with any beauty parlor or saloon, but because of her good nature and use of natural ingredients she has enough clients to keep her busy whole day, six days a week. The seventh day is reserved for her Mother. I know her for last 7 to 8 years. Since then her living standard has been constant. Fortunately the only plus is, she is able to cope up with inflation. It’s not that she has not earned enough to improve her living standard but the major culprit of her status is the art of giving, which she has surely mastered. There is always someone at her door looking for money on loan for some reason or the other – education, health care, marriage etc. And she has always obliged. Every time she takes the oath not to oblige next time just only to break it again. Keep on lending even the same person, twice or even thrice. For sure these are all in banking terms a non-performing assets and hence the rate of return a big zero. But still she insist to give –“it’s not cheating? They are in need. If I can afford, I should. If not I, someone else will help them. Why should I leave such opportunity?” is her standard remark.

A few weeks back. She was performing Namaz late at night around 10 P.M. just before going to bed. She felt like giving one saree, received a few days back to give to one particular lady. It was too late. First she thought” it’s too late”. This could be the first thing she will do next morning. But she felt restless “What if mind changes by morning?” She jumped off her bed went to the lady’s place, woke her up and return past mid night. It’s only then she gets a sound sleep.

It was a winter evening and quite chilly outside. Narsima had just finished her job. The client had handed over her, her usual fees and also a nice woolen shawl. She stepped out of the building with that shawl in her bag. She had a glance at her own shawl. She was using it for last five years and will go for another at least five years. Then the thought crossed her mind “what will I do with this new shawl?” It had to be given to someone who needs it. And it had to be given before she reached the next client. But it was a posh locality. It was difficult to find one. But she started feeling the uneasiness and its slowly increased and soon become unbearable for her. She did not have any choice. It had to be given away right there. She saw a young man coming from the opposite direction. Narsima gathered her courage, took out the shawl showed it to him and said, “I have this shawl and I want to give to some needy person. Can you help?”
The man stared at her. He assessed her. Her profile does not suggest her to be donor of that shawl.
“Are you sure, you want to donate this shawl?”
“Oh yes! Right now”, Narsima replied confidently.
“Ok! Wait for a few minutes,” and the man disappeared.

After sometime he reappeared with an old lady in rags. The old lady started crying, showing her badly torn shawl and the bag she was carrying. Narsima stopped her, “no, neither I am asking for any explanation nor I want to see your bag”.

Narsima put her latest possession in her hand and walked away briskly before the old lady or the young man can utter a single word.

Have you ever felt the pain of accumulating more than what you need? Have you ever enjoyed such restlessness? With donation, pride is attached.

Narsima does not donate, she gives.

रविवार, 10 जनवरी 2010

Feel the Pain



Feel the Pain

Last evening I had attended a marriage reception. It was first week of January. A very cool evening, colder than what it gets at this time of the year. The reception hall was almost half kilometer inside the main gate of the complex. Inside, the hall was full of guests and outside, parking space, though quite big, was over crowded. At times, I can see taxis also getting in and driving off after dropping the guests.

However, I had my dinner and started driving off in my car. As I came out of the parking area, I saw a couple briskly walking towards the main gate. The taller husband was walking faster and his wife was almost running behind her. Naturally, they were the guest at the marriage and were not having a car. Car after car, were overtaking them and driving off. I calculated, even after making it to the main gate, the couple would not get any public transport. It was late, cold and the remote area. I could not just resist myself but to offer lift to them to the place from where they will get a transport to their destination.

Then, I realized the pain Abraham Lincoln must had suffered when he saw a pig in a drainage fighting for the life. You don’t know the incident? Well, it goes like this-

Once Abraham Lincoln, President of United Sates was going to a party. On his way he saw a pig that might have accidentally felled in the open drainage and was in pains fighting to come out of it. Lincoln got down from the car, get into the drainage and lifted the pig out of it. Unfortunately he was late and could not manage to go back home and change. Hence he went to the party as it is. His accompanying aids were busy explaining the kind act of the President. But when Lincoln heard this he denied any such act and explained the matter thus – it was painful to see the pig in such a pain, and hence he did whatever he did was to relieve his own pain, which every one does.

It is imperative to feel the pain of the other.

सोमवार, 28 दिसंबर 2009

Acts of Kindness


Acts of Kindness

Mr.Nagraj is a lawyer in an Indian City. I wanted to hire his services. Made number of STD calls. I took his advice over the phone. He was unable to quote his fees as I could not send him papers and explain the matter. At last I fixed up an appointment with him and landed in his chamber. I spent around more than half an hour. Explained the matter and showed him all the papers I had. At the end he advised me, NOT to hire him, and save money. He hasn’t left me blank but shown me the correct path I should adopt. He also refused to take any fees for the consultation and the time spent with me.

Other day I met a girl in her twenties from Mizorm in the train. It was a long journey of 36 hours. She was traveling with her brother. We had just finished our lunch served by Railway Catering. She insisted to pick up my tray too, to put outside the compartment. Then again, when I didn’t wake me to have my dinner, she woke me up and insisted to take my dinner. I had to explain her why I am not having my dinner, it’s not just because I am feeling sleepy but because I had eaten too much on the last station. Then again, by error, I pushed my dinner plate down on the floor. The curry was all over the floor. I got a shock. But before I react, she took up the paper and started cleaning the floor. We all co passengers were stunned and stoned and just saw her cleaning the floor. While she finished the cleaning unperturbed and sat back as if nothing has happened.

Mr. Kamalacharan is another lawyer who again instead of advising to fight the case and spend the money and time advised to settle within his clients and also offered to mediate without fees to reach a solution. In this pursuit he even made STD calls to convince both parties.

The nuclear power is stored in the smallest part of the matter. The strength of NANO is now known to us. The energy is not in size and quantity. Do not suppress the act of kindness and good intention. Such acts do not need any advertisement or broadcasting. It has its own wings to fly around the world.